सोशल मीडिया पर हाल ही में एक खिलौने वाले की वीडियो काफी वायरल हुई है। जिसमें वह खिलौने बेचते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केजरीवाल तक की नकल कर रहा है। अब इस खिलौने वाले को रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। खिलौने वाले की पहचान अवधेश दुबे के तौर पर हुई है, जो बनारस का रहने वाला है।यह खबर दु:ख पहुंचाने वाली है एक युवा जो मेहनत कर पेट पालने के लिये वाराणसी से गुजरात आ गया खिलौने बेचकर किसी तरह काम चला रहा था को रेलवे सुरक्षा बल ने अपराधियो के तरह जेल में डाल दिया ।
आरपीएफ ने दुबे पर रेल में अवैध रूप से घुसने, शोर शराबा करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने सहित कई अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज की है। उसके खिलाफ गैर कानूनी रूप से सामान बेचने का भी मामला दर्ज हुआ है।
वायरल वीडियो करीब छह मिनट का है। जिसमें दुबे अपने अंदाज में लोगों को खिलौने बेच रहा है। जब वो ट्रेन के एक कोच में खिलौने बेच रहा था तभी वहां किसी ने वीडियो रिकॉर्ड किया। जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया।
हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों ने इस खिलौने वाले को खूब पसंद किया है। जानकारी के मुताबिक अविनाश गुजरात के वलसाड आया था। और यहां से उसने सूरत में रेलों में खिलौने बेचने का काम शुरू कर दिया।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत