लोकसभा 2019 चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने वाली बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करने पर एक कांग्रेस नेता को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) ने पीएम मोदी की तारीफ करने के बाद एपी अब्दुल्ला कुट्टी से जवाब मांगा था। केपीसीसी ने बयान में कहा कि अब्दुल्ला कुट्टी अपने बयान पर अड़े रहे और पार्टी का मजाक उड़ाया। पार्टी और कार्यकर्ताओं के हितों का ध्यान रखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
दरअसल कुट्टी ने बयान में कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी की जीत दिखाती है कि जनता ने उनके विकास के अजेंडे को स्वीकार किया है. प्रधानमंत्री की कामयाबी का राज है कि उन्होंने महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाया है। कुट्टी ने मोदी सरकार के स्वच्छ भारत अभियान और उज्ज्वला योजना की जमकर तारीफ की। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट लिखा था, जिसका शीर्षक था ”नरेंद्र मोदी की शानदार जीत पर”।इसमें अब्दुल्ला ने लिखा, सिर्फ विपक्ष ही नहीं बीजेपी के नेता भी भगवा पार्टी की बंपर वोटों से जीत पर हैरान रह गए। उन्होंने कहा, सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अपनी भावनाएं साइड में रखकर नतीजों को शांत और निष्पक्ष तरीके से देखना चाहिए।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत