राजस्थान में बाड़ी से कांग्रेस विधायक के विरूद्ध उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने नौवीं क्लास का फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र बनाने का अरोप सही पाये जाने पर उनके विरूद्ध जालसाजी एंव धोखा-धड़ी के मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया।
धौलपुर के बाड़ी के कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह के खिलाफ एमएम गेट कोतवाली में दर्ज जाली मार्कशीट के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है, यह केस आगरा के ही मोती कटरा स्थित डीएवी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुमन देवी ने इसी साल 17 जनवरी को दर्ज कराया था। विधायक पर दसवीं करने के लिए नौवीं की जाली मार्कशीट लगाने का आरोप है। पुलिस की जांच में इसके साक्ष्य भी मिले हैं।
सबसे बड़ा साक्ष्य डीएवी इंटर कालेज की प्रधानाचार्य सुमन देवी की रिपोर्ट रही, इसमें उन्होंने बताया कि विद्यालय को माध्यमिक (कक्षा आठ से ऊपर) की मान्यता वर्ष 2009-10 में मिलीं, इससे पहले विद्यालय में आठवीं तक की पढ़ाई करायी जाती थी जबकि विधायक ने हाईस्कूल के व्यक्तिगत फार्म में इसी विद्यालय से खुद को 1990 में नौवीं पास बताया, इसकी मार्कशीट भी लगायी, उन्होंने इसी विद्यालय से 2016 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की। पार्वती सदर, जीटी रोड धौलपुर निवासी जसवंत सिंह गुर्जर ने दो जनवरी 2019 को आगरा के डीआईओएस रविंद्र सिंह से शिकायत की थी कि गिर्राज सिंह ने दसवीं करने के लिए नौवीं की जाली मार्कशीट लगायी। रविंद्र सिंह ने जांच करायी, इसमें शिकायत सही पायी गयी, इसके बाद सुमन देवी ने एफआईआर करायी। गिर्राज सिंह 2018 में तीसरी बार विधायक चुने गये हैं।
आगरा पुलिस ने बताया कि विद्यालय का रिकार्ड चेक किया गया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से डीएवी इंटर कॉलेज को मान्यता दिये जाने के दस्तावेज लिये गये, इन सभी के अध्ययन से साफ हो गया है कि गिर्राज सिंह ने नौवीं की जाली मार्कशीट लगायी थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?