फिरोजाबाद शहर में 80 हजार रूपये की उधारी की रकम वापस मांगने पर आरोपी ने दो सगे भाईयों समेत पिता को गोली मार दी जिसमें दोनों भाईयों की मौत हो गयी है, पिता का गंभीर अवस्था में इलाज किया जा रहा है, जहॉं उसकी हालत गंभीर है।
उत्तर थाना क्षेत्र में उधार दिये रूपयें मांगने पर युवक ने दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी, पिता की हालत गंभीर है, उसे आगरा रेफर किया गया है। घटना चार साल पहले उधार दिये रूपये मांगने पर हुयी। वारदात के बाद युवक फरार हो गया, पुलिस हत्यारोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
सुदामा नगर निवासी मुकेश पुत्र राजपाल के चार साल पहले मोहल्ले के ही सोनवीर ने 80 हजार रूपये उधार लिये थे, कई बार मांगने पर भी उसने रूपये नहीं लौटाये, रूपयों को लेकर कई बार उनमें विवाद भी हुआ, सोनवीर ने रविवार को रूपये देने के लिए उन लोगों को बुलाया, इसके बाद मुकेश के पिता राजपाल अपने बेटे महेश और राकेश को लेकर सोनवीर के घर पहुंच गये, इससे पहले सोनवीर ने अंदर से घर का गेट बंद कर लिया, पिता-पुत्रों ने वहां पर पहुंचकर दरवाजे पर उसे आवाज दी, आवाज सुन सोनवीर घ रकी छत पर चढ़ गया और छत पर से पिता-पुत्रों पर रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, गोली लगने से पिता-पुत्र घायल होकर गिर पड़े, इसके बाद सोनवीर फरार हो गया, वहां भीड़ जुट गयी, राजपाल के परिजन भी आ गये, वे घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहॉं डॉक्टर ने महेश (35) को मृत घोषित कर दिया, पिता राजपाल व भाई राकेश को आगरा रेफर कर दिया, आगरा ले जाते समय राकेश ने भी दम तोड़ दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?