उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में ‘ऑनर किलिंग‘ के मामले में पुलिस ने मृतका लड़की के पिता को पकड़ लिया है, दूसरे आरोपी लड़की के भाई को पुलिस तलाश रही है।
घटनाक्रम के अनुसार अलीगढ़ के अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चालाकपुर में गुरूवार सुबह मिले किशोरी के जले हुए शव की पहचान हो गयी है, यह शव इलाके के गांव इयानतपुर के प्रेम सिंह की 15 वर्षीय बेटी का था, जिसे उसके पिता व भाई ने ही ऑनर किलिंग करते हुए मौत के घाट उतारकर पहचान छिपाने के लिए शव को बोरे में बंद कर जला दिया था। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरतार कर वारदात का खुलासा कर दिया है, जबकि आरोपी भाई फरार है।
एसपी अपराध डॉ. अरविंद कुमार ने रविवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि गांव चालाकपुर में जला हुआ शव मिलने पर पुलिस शिनाख्त में जुटी थी, इसी बीच पुलिस को पता चला कि इनायतपुर निवासी प्रेम सिंह पुत्र सीताराम की बेटी दूसरे नंबर की बेटी लापता है, इस पर पुलिस इनायतपुर पहुंची और पूछताछ के लिए प्रेम सिंह को थाने ले गयी।
थाने में कड़ाई से पूछताछ में प्रेम सिंह ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। एसपी क्राइम के अनुसार उसने स्वीकारा कि उसके खेतों के बगल में ही हरदुआगंज के गांव कोंडरा निवासी बृजेश उर्फ छोटू पुत्र गोपाली के खेत हैं। खेतों पर ही बृजेश ने हमारे परिवार से दोस्ती गांठ ली और इसी बीच खेतों पर आने जाने के दौरान व घर आने जाने पर उसने उनकी नाबालिग बेटी को झांसे में लेकर प्रेम संबंध बना लिये। प्रेम सिंह व उनके बेटे प्रदीप को जब यह पता चला तो उन्होंने बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह बृजेश से शादी की जिद पर अड़ गयी, साथ ही वह जान देने की धमकी देने लगी।
इसी बात पर 29/30 मई की रात परिजनों के सोने पर प्रेम सिंह व उसका बेटा प्रदीप बेटी को समझा रहे थे, वह मान नहीं रही थी, तभी गुस्से में प्रेम सिंह ने प्रदीप के साथ मिलकर रस्सी से बेटी का गला घोंट दिया, हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए एक बोरे में बंद किया। बुधवार की रात करीब दो बजे बाइक से चालाक पुर की ओर ले गये और केरोसिन डालकर शव को जला दिया, अब पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुटी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?