Thursday, June 25, 2026

Business, Delhi, News, Uttar Pradesh

डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई का शुल्क खत्म करने का निर्णय

आरबीआई ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने वाले ग्राहकों को राहत देते हुए RTGS और NEFT पर शुल्क पूरी तरह खत्म करने का फैसला किया है।  ने कहा है कि डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा एटीएम लेनदेन पर लगने वाले शुल्क की समीक्षा के लिए भी एक समिति का गठन किया गया है।

रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम (RTGS) और नैशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) के जरिए लेनदेन पर RBI बैंकों से शुल्क लेता है। बैंक इस खर्च को ग्राहकों से शुल्क लेकर पूरा करते हैं। आरबीआई ने इसे अब खत्म करने का फैसला किया है।

RBI की ओर से जारी बयान में कहा गया कि डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए RTGS और NEFT के तहत लेनदेन प्रोसेस पर रिजर्व बैंक अब बैंकों से कोई शुल्क नहीं लेगा। बैंकों को यह फायदा ग्राहकों तक पहुंचाना होगा। इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर बैंकों को निर्देश जारी कर दिया जाएगा।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels