Thursday, June 25, 2026

Madhya Pradesh, News, States

चार्जिंग के दौरान मोबाइल में धमाका, बच्चे की मौत

मध्यप्रदेश के धार जिले से एक दिल दहला देने वाला घटना सामने आया है। धार जिले में बदनावर थाने के लिलीखेड़ी गांव में चार्जिंग के दौरान मोबाइल की बैट्री फटने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। गांव वालों के मुताबिक चार्जिंग के दौरान मोबाइल की बैट्री तेज धमाके के साथ फट गई। और उसकी चपेट में आने से 10 साल के लखन पिता नंदू सिंगार की मौत हो गई। उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया था।
बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्चा घर पर अकेला था। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बच्चा जला हुआ पड़ा था। बच्चे के माता-पिता और परिजन मजदूरी करने गए थे। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि उसका मुंह, एक आंख और दोनों हाथों के पंजे क्षत-विक्षत हो गए। उसे फौरन सरकारी अस्पताल बदनावर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels