उत्तर प्रदेश में महंत योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के दो साल बाद भी प्रशासनिक भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। वहीं अधिकारी बेखौफ होकर भ्रष्टाचार में लिप्त इस कदर हो गये हैं कि उन्हें सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों, सांसदों का बिल्कुल खौफ नहीं रह गया है। आगरा उत्तर के भाजपा के विधायक रहे जगन प्रसाद गर्ग नगर निगम के नगर आयुक्त के खिलाफ भ्रष्टाचार के खुले तथ्यों के साथ आरोप लगाते लगाते थक गये और उनकी मौत हो गये, लेकिन नगर आयुक्त नगर निगम में छाती ठोंककर अब तक कायम हैं।
अब भाजपा के दूसरे विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने जल संस्थान के महाप्रबन्धक पर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। पूरे शहर में पानी के लिए त्राहि-त्राहि है, पाइप लाइनें टूटी पड़ी हैं, लेकिन जल संस्थान का महाप्रबन्धक अंगद की तरह पैर जमाकर जमे हुए हैं, मजाल है सरकार उन्हें यहां से हिला भी पाये।
एक मथुरा के कॉलेज संचालक की बेटी की हत्या कर दी गयी, सारे साक्ष्य थे, जांच तीन बार बदल दी गयी, अब एसएसपी कह रहे हैं कि आरोपी को गिरतार किये बिना चार्जशीट जायेगी। इसमें भाजपा के दो विधायक और पार्टी के एक पदाधिकारी ने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्यवाही करने के लिए पूरी पहल एंव पैरवी की, लेकिन सब बेकार नहीं मिला उसे न्याय।
एत्माउद्ौला क्षेत्र में कैंसर से पीड़ित आगरा के पत्रकार की जमीन पर दबंग कब्जा कर रहे हैं लेकिन उसकी भी कोई नहीं सुन रहा। अब सवाल यह उठता है कि जब सत्तारूढ़ विधायकों की नहीं सुनी जा रही तो आम जनता की ये निरंकुश अधिकारी कैसे सुनेंगे। प्रशासनिक ढर्रा पूरी तरह आगरा में उतरा हुआ है, कोई आवेदन प्रार्थना पत्र पीड़ित देगा उस पर कार्यवाही चार माह में भी हो जाये तो यह बहुत बड़ी बात है। पूरी तरह से प्रशासनिक अमला बेलगाम होकर काम रहा है। जनप्रतिनिधि निरंकुश मशीनरी के खिलाफ कार्यवाही न होने से तनाव में दिख रहे हैं। भ्रष्टाचार के रिकार्ड टूट चुके हैं, कोई काम बिना भेंट के होना नामुमकिन है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?