उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी और ओलों के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 17 लोगों की मौत हो गई।ब्रज में गुरुवार देर शाम आई आंधी बारिश से 12 लोगों की मौत हो गई। एटा में तीन, कासगंज में तीन और मैनपुरी में छह लोगों की मौत हुई है।
रामपुर, मैनाठेर, बदायूं और पीलीभीत में एक-एक और काशीपुर में दो लोगों की मौत हुई है। 
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बिजली गिरने से चार की मौत हो गई। ग्राम लुखरपुरा में बिजली गिरने से एक मकान की दीवार ढह गई। चपेट में आकर हिमांशु, माया देवी की मौत हो गई। कुरावली के ही ग्राम नगला छद्दिू में बिजली की चपेट में आकर कृष्णकांत की मौत हो गई। गांव में ही किरन की बिजली गिरने से मौत हो गई। बिछवा क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी राजेश की पेड़ गिरने से मौत हो गई। गांव बरा सूरजपुर में सुनैना की छज्जा गिरने से मौत हो गई।
कासगंज के विदौनी में लालाराम की पेड़ गिरने से मौत हो गई। गांव के ही दरियाब सिंह की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई। फतेहपुर कलां में गेट गिरने भगवान की मौत हो गई। एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के नगला भम्भा निवासी दिनेश की बिजली गिरने से मौत हो गई। गांव धरमपुर में दीवार गिरने से मेघा की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। योगी ने प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?