जम्मू कश्मीर में पुलवामा के लासिपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार दोपहर से मुठभेड़ जारी थी जिसमें शुक्रवार सुबह दो भगोड़े एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) सहित चार आतंकी मारे गए। इनके पास से हथियार व गोला बारूद बरामद हुआ है।गुरुवार दोपहर पुलवामा के पंजरण लासिपोरा इलाके में आतंकियों के छुपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया । इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
वहीं दूसरी तरफ इस मुठभेड़ के शुरू होते ही दो एसपीओ रायफल लेकर पुलिस लाइन से गायब हो गए जो बाद में आतंकियों के साथ मिलकर सुरक्षाबलों पर फायरिंग करने लगे, जिसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को गुरुवार शाम को ही मार गिराया।
वहीं एक आतंकी संग दो भगौड़े एसपीओ को शुक्रवार सुबह घेराबंदी के दौरान मार गिराया गया। आतंकियों की पहचान पुलवामा में पंजरण इलाके के रहने वाले अशिक अहमद, पुलवामा में अरिहाल इलाके के इमरान अहमद व भगौड़े एसपीओं में पुलावामा के तुजान इलाके रहने वाले शब्बीर अहमद व शोपियां के रहने वाले सलमान खान के रूप में हुई है।
मारे गए चारों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद भी बरामद हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे। सेना की राष्ट्रीय रायफल, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?