अलीगढ़ में निर्ममता से की गई ढाई साल की मासूम की हत्या का मामला सामने आने के बाद से देशभर में आक्रोश है। इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों पर लापरवाही बरतने के आरोप में गाज गिरी है। एक इंस्पेक्टर, एक सिपाही और तीन दरोगा को निलंबित किया गया है। इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामला अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र का है, जहां ढाई साल की बच्ची चार दिनों से गायब थी। क्षत-विक्षत हालत में उसका शव मिलने की खबर सामने आने के साथ ही ट्विटर पर राजनेताओं से लेकर फिल्मी कलाकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि कानूगोयान मोहल्ला निवासी बनवारी लाल शर्मा की ढाई साल की बेटी की लाश घर के पास कूड़े के ढेर से मिली थी। बनवारी लाल की शिकायत पर इस मामले में जाहिद और असलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने की तैयारी है जबकि मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा।
‘अलीगढ़ में हुई नृशंस हत्या एक निर्दोष बच्ची के खिलाफ एक और अमानवीय और अवर्णनीय अपराध है। बच्ची के परिजनों को हो रहे दर्द के बारे में मैं सोच भी नहीं पा रही। हम क्या हो गए हैं?’मासूम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को पढ़ने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ कर कोई भी इंसान रोये बिना रह नहीं पायेगा। ढाई साल की बच्ची के अंग-अंग का हिसाब है । ज़ाहिद की जल्लादी !

सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?