गुरुवार से एक ऐसा विवाद सामने आया है, जो क्रिकेट और सेना के सम्मान जुड़ गया है, जिसके बाद से क्रिकेट फैंस के सिर पर विश्व कप के साथ-साथ देशभक्ति का भी जुनून देखने को मिल रहा है। धोनी के ‘बलिदान बैज’ लगाकर खेलने से नया विवाद पैदा हो गया है।आईसीसी के द्वारा महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स पर पैरा मिलिट्री फोर्स के बलिदान बैज के निशान को हटाने के आदेश जारी करने के बाद से यद विवाद बड़ा हो गया है।वहीं इस मसले पर केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा है, ‘खेल निकायों के मामलों में सरकार हस्तक्षेप नहीं करती है, वे स्वायत्त हैं। लेकिन जब मुद्दा देश की भावनाओं से जुड़ा होता है, तो राष्ट्र के हित को ध्यान में रखना होता है। मैं बीसीसीआई से अनुरोध करना चाहूंगा कि वह इस मामले को आईसीसी में उठाए।’
देश के लोग धोनी के समर्थन में उतर आये है और
पहलवान योगेश्वर दत्त ने धोनी का समर्थन करते हुए कहा कि हमें धोनी पर गर्व है और उन्हें सेना के बलिदान बैज वाले दस्तानों को पहनना जारी रखना चाहिए। उनके अलावा हॉकी के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने भी धोनी का समर्थन किया है।
इस विवाद पर पाकिस्तान के ही तारिक फतेह ने आपत्ति जताई है। फतेह ने कहा कि जब पाकिस्तानी टीम खेल के मैदान पर नमाज पढ़ती है तो आईसीसी को कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन जब कोई खिलाड़ी अपने ग्लव्स पर एक निशान लगा लेता है, तो उनको इससे क्यों समस्या हो रही है।
मिल्खा सिंह ने कहा कि आर्मी ने धोनी को सम्मान दिया है। धोनी और मिल्खा सिंह का दुनिया में नाम है तो यह सेना की वजह से है। धोनी ने कोई गलत काम नहीं किया है। इस मुद्दे को बढ़ाना नहीं चाहिए। महेंद्र सिंह धोनी ने जो किया है, वह एकदम सही किया। इसके लिए किसी भी तरह की परमिशन की जरूरत है। सेना को सम्मान देकर उन्होंने बेहतरीन काम किया है। इसमें किसी तरह का राजनीतिक संदेश नहीं है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?