उत्तर प्रदेश में महंत योगी आदित्यनाथ के लिए अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम की ट्विकंल की हत्या एक बड़ी चेतावनी उनकी सरकार के लिए है कि उनकी दो साल की सरकार में उत्तर प्रदेश पुलिस का रवैया नहीं बदला है और निरंकुश पुलिस आपराधिक घटना के बाद 24-24 घंटे तक कोई कार्यवाही नहीं करती। 
अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम ट्विकंल की वीभत्स तरीके से कू्ररता पूर्ण राक्षसी तरीके से उसकी हत्या के बाद पूरे देश में गुस्सा फूटा हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं। अनुपम खैर जैसे बड़े बॉलीवुड कलाकारों ने इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कई सवाल खड़े किये हैं। बड़ी फिल्मी हस्तियां, सामाजिक कार्यकर्ता इस घटना को लेकर गुस्से में हैं। हैरानी की बात है कि पीड़ित परिवार की ढाई साल की बेटी ट्विकंल को 30 मई को अलीगढ़ के छोटे से कस्बे टपपल से अपहरण कर लिया गया था, तत्काल परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने 24 घंटे तक उस सूचना पर हाथ पर हाथ रखकर बैठी रही और मुकद्मा एक दिन बाद दर्ज किया, 02 जून को बच्ची के अंगों की कटी लाश मिली, 04 जून को दो आरोपी जाहिद और असलम गिरतार किये गये।
परिजनों के द्वारा अपनी ढाई साल की बेटी के अपहरण का शक असलम और जाहिद पर जताया, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी और अब जब पूरा देश इस घटना को लेकर गुस्से में है, तब घटना के सात दिन बाद पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। राज्य सरकार की तरफ से शुक्रवार को ही ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का बयान आया है, बताया गया है कि पुलिस इस घटना पर पर्दा डालने की सिर्फ इसलिए कोशिश करती रही कि कहीं हिन्दू और मुस्लिम अलीगढ़ में न हो जाये, इसलिए इस घटना पर पर्देदारी चलती रही। जब सोशल मीडिया में तथा परिजनों के पक्ष में स्थानीय जनता ने आवाज उठायी तब उत्तर प्रदेश की पुलिस और सरकार की नींद जागी है। एसआईटी का गठन किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?