केरल में एक पुलिसवाले ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए पहले तो अपनी महिला सहकर्मी को बुरी तरह पीटा और फिर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। जब उस पुलिसवाले का इससे भी मन नहीं भरा तो उसने महिला पुलिसकर्मी को जिंदा जला दिया।आरोपी ने पहले महिला सहकर्मी को अपनी कार से टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया, फिर उसपर चाकू से वार किया और अंत में उसे आग लगा दी। महिला पुलिसकर्मी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
यह घटना अलप्पुझा के मावेलिकेरा में उस समय घटी, जब 32 साल की सौम्या पुष्पाकरन अपने घर से वल्लिकुन्नू पुलिस थाने काम पर जा रही थीं।अलुवा ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में तैनात उसके दोस्त और सहयोगी अजाज ने अपनी कार से दोपहिया वाहन पर सवार सौम्या को टक्कर मारी।
सौम्या ने जैसे ही उठ कर भागने की कोशिश की, तभी अजाज ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. जब वह फिर से जमीन पर गिर गई, तब उसने उस पर पेट्रोल उड़ेल दिया और उसे आग के हवाले कर दिया। पुष्पाकरन पास के एक घर में भागी और वहां गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस दौरान अजाज भी झुलस गया और उसे हिरासत में ले लिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?