रविवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर एक भीषण दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक परिवार नोएडा से आगरा जा रहा था, लेकिन यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के पास उनकी कार की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। जिसमें तीन महिलाओं और एक बच्ची सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छठे सदस्य ने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे बलदेव थाना क्षेत्र के माइलस्टोन संख्या 140 की सीमा में हुई। नोएडा से आगरा की ओर जा रहे गौतमबुद्ध नगर के नगर निवासी प्रेमचंद्र शर्मा के परिवार के सदस्यों की कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक चालक ट्रक को भगा ले गया।’
‘इस दुर्घटना में प्रेमचंद्र शर्मा की पत्नी नीरज (25), भाई शिवकुमार की पत्नी अनीता (30) और पुत्री (13), भांजा विष्णु पुत्र सुरेश (25) और भांजी बुलंदशहर के गुलावठी कस्बा निवासी सुलेख कुमार शर्मा की पुत्री करुणा (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य ने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। तीन घायलों को आगरा के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।’ पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचना दे दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?