प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार 30 जून को रेडियो के ‘मन की बात’ की कार्यक्रम में संबोधित करेंगे। आमतौर पर ट्विटर, फेसबुक या फिर नमो ऐप के जरिए आगामी कार्यक्रमों की सूचना देने वाले पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बार इंस्टाग्राम के जरिए भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम की जानकारी साझा की है।इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए भी इसकी जानकारी दी थी। पीएम मोदी ने लिखा, ’30 जून को सुबह 11 बजे हम एक बार फिर से मिलेंगे। रेडियो को धन्यवाद, 130 करोड़ भारतीयों की भावनाएं और सामूहिक सामर्थ्य को साझा करेंगे। मुझे भरोसा है कि आप लोगों के पास बहुत कुछ साझा करने के लिए भी होगा।’
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से नमो ऐप पर अपने सुझाव भेजने की भी अपील की। एक और ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘इस महीने मन की बात में सुझाव देने के लिए 1800-11-7800 पर अपना मेसेज रिकॉर्ड करें। आप मुझे MyGov ओपन फोरम पर भी लिख सकते हैं।’
सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अलग-अलग थीम और विचारों को लेकर अपने सुझाव साझा करने की अपील की है। बता दें कि दूसरा कार्यकाल मिलने के बाद पीएम मोदी का यह पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी के पहले कार्यकाल का आखिरी मन की बात एपिसोड 24 फरवरी को प्रसारित हुआ था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत