बहराइच के जरवल में घर के बाहर खेल रहे व्यवसायी के पुत्र का मंगलवार दोपहर कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। देर शाम तक बालक के न मिलने पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच बुधवार सुबह कस्बे में एक खंडहर के पास डस्टबिन में बालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बालक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। जिससे लग रहा है कि उसे यातना देकर मारा गया है। पुलिस अधीक्षक ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना कर स्थिति जांची। एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला चौक निवासी विवेक कुमार गुप्ता किराना व्यवसायी हैं। उनका छह वर्षीय पुत्र आर्य कुमार उर्फ शिवाजी मंगलवार दोपहर एक बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। काफी देर तक आर्य को घर में न देखकर खोजबीन शुरू हुई, मगर देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।
जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला चौक निवासी विवेक कुमार गुप्ता किराना व्यवसायी हैं। उनका छह वर्षीय पुत्र आर्य कुमार उर्फ शिवाजी मंगलवार दोपहर एक बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। काफी देर तक आर्य को घर में न देखकर खोजबीन शुरू हुई, मगर देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।
पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की, मगर पूरी रात आर्य का पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह सात बजे के आसपास जब नगर पंचायत के सफाई कर्मी मोहल्लों में साफ-सफाई कर रहे थे। तभी डस्टबिन में बच्चे की लाश देखकर सभी सकते में आ गए। सूचना पाकर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?