उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की पुलिस ने पंजाबी गायिका हार्ड कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता द्वारा यह शिकायत दर्ज कराई गई है।आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बुधवार को कैंट थाने में बॉलीवुड गायिका हार्ड कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी की तहरीर पर की गई है।
पांडेयपुर दौलतपुर निवासी अधिवक्ता शशांक शेखर के अनुसार हार्ड कौर ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर आरएसएस प्रमुख और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हार्ड कौर की टिप्पणियों से आमजन आहत हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल की सौंपी जाएगी। सर्विलांस सेल की रिपोर्ट के अनुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?