आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में प्रेमी युगल की हत्या करने का मामला सामने आया है। गुरुवार की सुबह दोनों के शव गांव के बाहर एक खेत में पड़े मिले। पुलिस ने लड़की के पिता सहित तीनों लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाली बातें बताई हैं।
थाना कागारौल के विश्रामपुर गांव के ग्रामीणों ने सुबह प्रेमी युगल के शव खेत में पड़े देखे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस खेत में शव मिले, वो थाना कागारौल और खेरागढ़ क्षेत्र के बीच में आता है। दोनों थानों की फोर्स के साथ अफसर पहुंच गए।
पुलिस ने मृतकों की पहचान की। लड़का और लड़की खेरागढ़ के अलग-अलग गांव के रहने वाले थे। दोनों के शरीर पर चोटों के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि पीट पीटकर इनकी हत्या की गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक लड़के की उम्र 19 साल है, जबकि लड़की 17 साल की है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई थी। मृतक के पिता ने बताया कि बुधवार रात फोन आने के बाद उनका बेटा घर से गया था। इसके बाद नहीं लौटा।
उधर, पुलिस ने लड़की के पिता सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि उसने अकेले दोनों को नहीं मारा है। गांव के कई लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार ने बताया कि लड़की के पिता, मां और बहन को हिरासत में लिया है। पूछताछ में इन लोगों ने कुछ बातें कबूल की हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती? 
