सामूहिक दुष्कर्म और दरिंदगी की शिकार पीड़िता मौत को मात नहीं दे सकी। छः दिन तक उससे जूझने के बाद जिंदगी की जंग हार गयी। बुधवार को अस्पताल में पीड़िता की सांसे थमने पर होश में आने की आस लगाये परिजन बिलख उठे, परिजन इस बात से क्षुब्ध थे कि पुलिस ने आरोपित को उसकी मौत के बाद गिरतार किया।
एसएन में एक सप्ताह से भर्ती पीड़िता के परिजन जी जान से उसकी सेवा में लगे थे, छः दिन तक मौत से जूझती पीड़िता को चंद मिनट के लिए होश आया था, उसने बहनों को बताया कि आरोपित उसे तमंचे के बल पर गाड़ी में डालकर ले गये थे, कमरे में बंधक बनाने का विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा, दुष्कर्म के बाद उसके सिर में लोहे का पाइप मारा था, इसके बाद उसे होश नहीं रहा। बुधवार को पीड़िता की मौत पर विलाप करती बहनों का कहना था कि पुलिस ने आरोपित जीजा को यदि उसके जीवित रहते गिरतार किया होता तो उन्हें संतुष्टि होती। उन्होंने फैसला कर लिया था कि पुलिस जब तक आरोपित को गिरतार नहीं करेगी, वह उसका अंतिम संस्कार नहीं करतीं।
बहनों ने बताया कि होश में आने पर दुष्कर्म की शिकार बहनों का कहना था कि वह दोनों जीजा को सजा जरूर दिलाएं, यहीं उसकी अंतिम इच्छा बन गयी थी। दुष्कर्म के आरोपितों को उनकी मृतका की बहनें फांसी नहीं बल्कि उम्र कैद की सजा दिलाना चाहती हैं। बहनों का कहना था कि इससे आरोपित जिंदगी भर सलाखों के पीछे रहकर घुट-घुटकर मरेंगे, तब उन्हें पीड़िता के साथ की गयी दरिंदगी का अहसास हुआ।
परिजनों ने बताया कि पीड़िता को उसका पति 12 साल पहले मायके छोड़ गया था, पति का कहना था कि उसकी अपनी जेठानी और देवरानी से नहीं पटती, इसके चलते अक्सर विवाद होता था, पीड़िता ने कई बार विवाद राजीनामा करके घर लौटने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?