पश्चिम बंगाल मेें लोकसभा चुनावोंं के एक माह बाद राज्य में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच जारी सियासी हिंसा का सिलसिला थमता नहीं नजर आ रहा है। अब ताजा मामले में झाड़ग्राम इलाके के जामबनी में एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हावड़ा जिले में इन दोनों दलों के समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़पों में तृणमूल कांग्रेस के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि जामबनी इलाके में शनिवार देर रात को कीर्तन के दौरान अज्ञात हमलावरों ने खगपित महतो (20) नामक एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी। उसे बेहद नजदीक से गोली मारी गई जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में आतंक फैल गया है। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। भाजपा ने इस हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने निजी दुश्मनी को हत्या की वजह बताया है। तृणमूल से भाजपा में शामिल हुए थे खगपति स्थानीय लोगों ने बताया कि खगपति कुछ दिनों पहले तक तृणमूल कांग्रेस में थे। लेकिन बीते कुछ समय से वह तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़ कर भाजपा के साथ काम कर रहा था। खगपति के परिजनों का आरोप है कि भाजपा में शामिल होने की वजह से ही उसकी हत्या की गई है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत