झारखंड में तवरेज अंसारी की भीड़ द्वारा हत्या किये जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में जमकर बवाल जुलसू निकालने के नाम पर किया गया। मेरठ प्रशासन सूचना के बावजूद भी स्थिति को संभालने में विफल रहा। बिना अनुमति के शांति जुलूस के नाम पर निकाले गये उग्र जुलूस, धार्मिक नारों से गूंज रहा था और देखते ही देखते जुलूस की भीड़ हिंसक हो गयी, पुलिस पर पथराव किया गया, फिर पुलिस ने उपद्रवी भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। उपद्रवी भीड़ ने सीओ और इंस्पेक्टर पर भी हमला कर दिया और उनकी पिटाई कर दी।मेरठ शहर में रविवार शाम को बखेड़ा हो गया। यहां फैज-ए-आम कॉलेज से भीड़ जुलूस की शक्ल में निकली थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन भीड़ फोर्स को धक्का देते हुए वहां से आगे बढ़ गई। वहीं भीड़ ने सीओ के साथ हाथापाई भी कर दी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्च करते हुए लोगों को खदेड़ा।

पुलिस अफसरों को जब पता चला कि फैज-ए-आम कॉलेज की सभा में भीड़ जुट गई है तो सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, एएसपी रामअर्ज और कई थानों की फोर्स वहां पहुंच गई। कॉलेज की घेराबंदी कर जुलूस न निकालने की अपील की।
एसओ सदर विजय गुप्ता लाउड स्पीकर से भीड़ को समझाने में लगे रहे। लेकिन पुलिस फोर्स कम होने के कारण भीड़ नहीं रुकी और हापुड़ अड्डा चैराहा की तरफ कूच कर दिया। जुलूस शुरू होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई और पूरे शहर की फोर्स बुला ली गई।
लोग हाथ में काले झंडे लेकर चलते रहे। फैज-ए-आम से जली कोठी, खैरनगर, बुढ़ाना गेट की तरफ जुलूस बढ़ने लगा। इंदिरा चैक पर पुलिस, पीएसी और आरआरएफ ने जुलूस रोकने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने सीओ और इंस्पेक्टर से हाथापाई कर दी। जैसे ही पुलिस पर पथराव शुरू हुआ तो एसपी सिटी एएन सिंह ने लाठीचार्ज कर दिया।
पुलिस की तरफ से बदर अली, आमिर गाजी, रजा, नौशाद, हाजी सईद, शमशाद, इमरान, अकरम, इकबाल, शादान, शरीफ, राशिद, जावेद, आबिद, साजिद, महफूज, वकार, कासिफ, तारिफ, फिरोज, सोनू सरफराज, अनीस, चांद, उमर दानिश, जुनैद, इंतजार, आमिर प्रधान, इरफान, बादशाह, कासिफ, नईम, शानू, अरशद समेत 70 नामजद एक हजार अज्ञात पर कोतवाली, सिविल लाइन, देहलीगेट, लिसाड़ीगेट में धारा 147,149,186,188,332,353, 7 क्रिमनल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी सिटी का कहना है कि बदर अली ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने कहा है कि धारा-144 लागू थी, फैज-ए-आम काॅलेज में बिना अनुमति के सभा की गयी, उसके बाद जबरन जुलूस निकालने की कोशिश की गयी, पुलिस के रोकने पर कुछ लोगों ने पथराव किया है, 70 लोगों को नामजद करते हुए एक हजार लोगों के विरूद्ध संगीन धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर लिया गया है।
|
ReplyForward
|


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?