आगरा में चंबल नदी के किनारे घूम रहे एक युवक को मगरमच्छ खींचकर नदी में ले गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। मगरमच्छ के हमले के बाद उसका क्षत-विक्षत शव मिला है, यह चंबल नदी पर तीसरी घटना है जब मगरमच्छ ने जिन्दा किसी को निगल लिया है। वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि चंबल नदी पर मगरमच्छ की हैचिंग पीरियड चल रहा है, ऐसे में गांव के लोग नदी के आस पास न जायें क्योंकि इन दिनों में मगरमच्छ के अंडों से बच्चे निकलते हैं और मगरमच्छ ज्यादा हमलावर हो जाते हैं।
चंबल नदी किनारे गये युवक की मगरमच्छ के हमले में मौत हो गयी, बाद में उसका क्षत-विक्षत शव मिला। इस माह मगरमच्छ के हमले में यह तीसरी मौत है, एक युवक घायल भी हुआ था, इससे लोगों में दहशत है।
राजस्थान-बाह सीमा पर स्थित निहाल गंज का रहने वाला सतीश (45) पुत्र दीन दयाल किसी काम से चंबल किनारे गया था, वहीं उसे मगरमच्छ नदी में खींच ले गया। खोजबीन के बाद मोरोली के पास से सतीश का शव बरामद हुआ इससे पहले राजस्थान के सीमा पर ही दो जून को धौलपुर के बर का पुरा गांव का शिवराम पर चंबल नदी किनारे खड़े ने मगरमच्छ को पत्थर मारकर शिवराम को मुक्त तो करा लिया पर वह इतना घायल हो चुका था कि अंततः उसकी मौत हो गयी, 10 जून को मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित नगरा के नरेंद्र सिंह को नहाते समय मगरमच्छ नदी में खींच ले गया, दूसरे दिन उनका शव मिला, इससे पहले 4 जून को दिहौली के गढ़ीपुरा गांव के राम नरेश हमले में घायल हुए थे। मगरमच्छ के हमले की घटनाओं से नदी किनारे पशुओं को पानी पिलाने ले जाने से चरवाहे डरने लगे हैं।
चंबल नदी में इन दिनों मगरमच्छ की हैचिंग (अंडो से बच्चे निकलना) हो रही है। हैचिंग पीरियड शुरू होने से पहले ही वन विभाग ने तटवर्तीय गांवों के लोगों को आगाह किया था कि इन दिनों नेस्ट (जहां अंडे दिये हों) के पास पशु या मनुष्य के जाने पर मगरमच्छ हमलावर हो जाते हैं। बाह के रेंजर अमित सिसौदिया ने बताया कि ग्रामीणों को सलाह दी गयी थी कि नदी किनारे जाने से बचें।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?