आगरा शहर में मुस्लिम संगठनों द्वारा निकाले गये जुलूस के दौरान उपद्रव और हिंसा की घटना में 57 लोगों को नामजद करते हुए दो हजार अज्ञात उपद्रवियों समेत छः आपराधिक मामले दर्ज किये गये हैं अब प्रशासनिक पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि पथराव करने वालों पर रासुका लगायी जायेगी। छः आपराधिक मामलों में से तीन मुकद्मे पुलिस ने दर्ज कराये हैं जबकि तीन मुकद्मे जिनकी दुकानों में लूटपाट की गयी है, उन पीड़ितों द्वारा दर्ज कराये गये हैं।
पुलिस के अनुसार मुस्लिम संगठनों के 57 लोग नामजद किये गये हैं, जिन्होंने जुलूस निकालने और मस्जिद में एकजुट होने के लिए आहवान किया था। नामजद आरोपियों में भारतीय मुस्लिम विकास मंच के समी अगाई, मुस्लिम एक्शन कमेटी के इरफान सलीम, जमीयतुल कुरैश के हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी शामिल हैं। दर्ज केस में बलवा, लूट, जानलेवा हमला, आईटी एक्ट, धमकी, 7 क्रिमिनल लाॅ एक्ट धाराएं लगायी गयी हैं। पुलिस के पास वीडियो फुटेज हैं जिनसे चेहरे पहचाने जा रहे हैं, थाने पर पथराव और लूटपाट करने का भी मामला पुलिस ने दर्ज कराया है, चार आरोपी पकड़ लिये गये हैं। घटना के बाद पूरे शहर में फोर्स तैनात कर दिया गया है। अब धरपकड़ चल रही है, मुकद्मो की संख्या बढ़ सकती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?