ताजमहल के नाम पर पर्यटकों से 54 करोड़ रूपये सालाना पथकर वसूलने वाले आगरा विकास प्राधिकरण के पास पर्यटकों की बेसिक सुविधाओं के लिए पैसा नहीं है, लेकिन पर्यटकों से वसूले जाने वाला पथकर जो ताजमहल में आने वाले पर्यटकों को सुविधा मुहैया कराने के लिए खर्च किया जाना चाहिए, उसका उपयोग साहब के लिए नई कारें खरीदने के लिए किया जा रहा है। ताजमहल पर तपती दोपहर में नंगे पांव चलने के लिए भारतीय पर्यटकों के लिए शू-कवर और पानी उपलब्ध कराने के लिए पैसा नहीं है, लेकिन साहब के चलने के लिए बड़ी बड़ी कारों के लिए इस पथकर का उपयोग किया जा रहा है। पथकर का उपयोग ऐसे ऐसे स्थानों पर किया जा रहा है जहां पर्यटकों से कोई लेना देना नहीं है।
ताजमहल पर विदेशी सैलानियों को मुख्य गुंबद पर जाने के लिए शू-कवर दिया जा रहा है, लेकिन जनाब, हिंदुस्तानी सैलानियों के पांव भी ऐसी तपती दोपहरी और लू में जल रहे हैं। पथकर निधि से इन्हीं सैलानियों की जेब से आगरा विकास प्राधिकरण सालाना 54 करोड़ रूपये वसूल रहा है, लेकिन विदेशी और भारतीय सैलानियों के बीच भेदभाव करते हुए केवल विदेशी को ही शू कवर देता है। बजट की कमी बताकर एक तरफ भारतीय सैलानियों को शूकवर मयस्सर नहीं, वहीं अफसरों के लिए इसी पथकर निधि से एसी कारें खरीदीं गयी हैं।
एडीए ने ताजमहल के मुख्य गुंबद पर मेहमानखाने के नीचे दो शूकवर वेंडिंग यूनिट लगाई है, जहां केवल विदेशी पर्यटकों को शू कवर मिल रहे हैं भारतीय सैलानियों को नंगे पांव ही जाना पड़ रहा है या फिर वह ताज के बाहर से 20 रूपये में यह शू कवर खरीदकर लायें, सबसे अच्छी क्वालिटी का शू कवर 5 रूपये का पड़ रहा है। अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार का कहना है कि ताजमहल के साइट मैनेजमेंट प्लान में पर्यटकों को शूकवर पहनाकर मुख्य गुंबद पर जाने की सिफारिश की गयी है, अभी तक भारतीय पर्यटकों के लिए शू कवर की व्यवस्था नहीं है, यह प्लान सुप्रीम कोर्ट में पेश हो चुका है। मुख्यालय से जो निर्देश आयेंगे, उसके मुताबिक शूकवर की व्यवस्था की जायेगी।
सदस्य पथकर कमेटी राकेश चौहान का कहना है कि भारतीय और विदेशी पर्यटक में भेदभाव क्यों, हम हर बार ताजमहल आने वाले पर्यटक को ब्रोशर और शूकवर मुफ्त देने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन इसके लिए बजट जारी नहीं करते।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?