पूर्ववर्ती आगरा विश्वविद्यालय के नाम से विख्यात रहा वर्तमान में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 93वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया, इसमें वक्ताओं ने विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास और शैक्षणिक कार्यों पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. गिरीश चन्द सक्सेना ने विश्वविद्यालय के अतीत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानवीय मूल्यों के हरण होने से समाज में विकृतियां आयी हैं, इससे विश्वविद्यालय भी अछूता नहीं रहा, लेकिन अब पुरानी बातों को भूलकर शोध कार्यों से शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार कर गौरवशाली समय वापस लाया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने कहा कि उनको जिस हाल में विश्वविद्यालय मिला था, उसमें निरंतर सुधार किया जा रहा है। निर्माण कार्य, नये पाठ्यक्रम समेत शोध क्षेत्र में कार्य चल रहे हैं। विशिष्ट अतिथि प्रो. सुंदरलाल ने कहा कि विश्वविद्यालय की भलाई के लिए कुलपति को और ऊर्जा का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे शैक्षणिक सुधार हो सके।
डॉ. मनोज श्रीवास्तव और प्रो. अजय तनेता ने विश्वविद्यालय का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। संचालन डॉ. बीडी शुक्ला ने और आभार कुलसचिव केएन सिंह ने जताया। कार्यक्रम में डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. वीके सारस्वत, डॉ. भारती सिंह रहे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?