तीन मासूम बेटियों और अपनी पत्नी की कू्ररता पूर्वक हत्या कर अपने परिवार का सामूहिक नरंसहार कर हत्यारे ने खुद भी को खत्म कर लिया। गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के न्यू शताब्दीपुरम में एक युवक ने तीन बेटियों और पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार और तीनों बच्चियों के मुंह पर टेप चिपकाकर गला घोंट दिया, उसके बाद खुद के मुंह पर टेप चिपकाकर आत्महत्या कर ली। युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। बताया गया कि युवक पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक करता था।
मूलरूप से मेरठ के गांव अघैड़ा निवासी प्रदीप (37) न्यू शताब्दीपुरम में माता-पिता, बहन, पत्नी संगीता (35) और बेटियों मनस्वी (8), यशस्वी (5) व ओजस्वी (3) के साथ अपने घर में रहता था। संगीता एम्स में स्टाफ नर्स थी। शुक्रवार सुबह 4ः30 के बाद बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर प्रदीप के पिता ने दरवाजा खोलने को कहा तो उसने कहा कि कुछ देर रूको दरवाजा खोलता हूं, कुछ देर में कमरे से आवाज आनी बंद हो गयी, पड़ोसियों को बुलाकर ऊपर जाकर देखा तो सभी बेड पर बेसुध पड़े थे। सीओ सदर प्रभात कुमार ने बताया कि संगीता की सांसे चल रही थीं, जिसे संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। परिजन प्रदीप व तीनों बच्चियों को डासना सीएचसी ले गये, जहां डाक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?