केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना के रंगारेड्डी पहुंचे हैं. यहां उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की । रंगारेड्डी के शमशाबाद में अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि जब संसद में हमारे दो सदस्य थे, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने तंज कसा था कि भाजपा परिवार नियोजन (हम दो-हमारे दो) को मानती है। आगे बोलते हुए शाह ने कहा कि तंज कसने वालों को आज विपक्ष का नेता बनने लायक सीटें नहीं मिल रही हैं और हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र में हैं।
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि सदस्यता अभियान के साथ हमने तीन काम करने हैं- 1. हर गांव में स्वच्छता का काम सुनिश्चित करना, 2. हर बूथ पर कम से कम 5 पौधे लगाकर वृक्षारोपण को बढ़ावा देना, 3. हर गांव में जल संरक्षण के लिए काम करना।
आगे बोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हम समाज को तोड़कर राजनीति करने वाले नहीं हैं।हम समाज को जोड़ने वाले हैं। व्यक्ति किसी भी जाति, समुदाय या धर्म का हो, उस तक विकास का लाभ पहुंचाना हमारी सरकार का दायित्व है, सुख-सुविधाएं केवल देश के एक दो करोड़ लोगों के लिए नहीं होनी चाहिएं, ये देश के सभी 130 करोड़ लोगों के लिए होनी चाहिए. ये बीजेपी का संकल्प है,इसलिए सबका साथ-सबका विकास ही नरेंद्र मोदी सरकार का मूल मंत्र है।
गृह मंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी पार्टी विचारधारा के आधार पर चलने वाली पार्टी है. हमारी पार्टी संगठन के आधार पर विस्तारित होने वाली पार्टी है, जो पार्टी संगठन के आधार पर विस्तारित होती हैं, उनके विस्तार की गति धीमी जरूर होती है, लेकिन मजबूत होती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?