प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले पांच साल के भीतर पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था हासिल करने के केंद्र के लक्ष्य की आलोचना करने वालों को शनिवार को ‘‘पेशेवर निराशावादी’’ करार दिया और कहा कि ‘‘न्यू इंडिया’’ दौड़ने को तैयार है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट पेश किए जाने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री ने यहां शनिवार को पार्टी विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 118वीं जयंती के अवसर पर भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए बजट पर अपने विचार साझा किए।प्रधानमंत्री कहा कि उनकी सरकार ने 2019-20 के बजट में प्रति व्यक्ति आय, खपत और उत्पादकता बढ़ाकर अगले पांच साल में देश की अर्थव्यवस्था को पांच हजार अरब डॉलर तक पहुंचाने का खाका पेश किया है। अर्थव्यवस्था की तुलना केक से करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘केक का आकार महत्वपूर्ण है। केक का आकार जितना बड़ा होगा, लोगों को उतना ही बड़ा हिस्सा मिलेगा। इसलिए हमने भारत की अर्थव्यवस्था को पांच हजार अरब डॉलर का बनाने का लक्ष्य रखा है। अर्थव्यवस्था का आकार जितना बड़ा होगा, यह देश में उतनी ही समृद्धि लाएगा।’’ अंतरराष्ट्रीय स्तर का उदाहरण देते हुए मोदी ने कहा कि जिन देशों ने विकासशील से विकसित होने की छलांग लगायी है, वह प्रति व्यक्ति आय के आधार पर ही लगायी है।
मोदी ने कहा, ‘‘भारत भी यह कर सकता है। यह लक्ष्य इतना मुश्किल नहीं है। जब प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी तो उससे उनकी क्रयशक्ति भी साथ में बढ़ेगी। इससे मांग में वृद्धि होगी। इस मांग की पूर्ति के लिए उत्पादन में वृद्धि होगी और सेवाओं का विस्तार होगा। इन सबसे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। प्रति व्यक्ति आय बढ़ने से बचत भी बढ़ेगी।’’ मोदी ने कहा कि कुछ लोग पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य पर सवाल उठा रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?