आगरा के एक युवक की 11 दिन से डेड बाॅडी चीन के मकाऊ में रखी हुयी है, परिजन शव को लेने के लिए 10 लाख रूपया जमा भी कर चुके हैं, लेकिन भारतीय विदेश मंत्रालय, दूतावास से बार बार अपील करने के बाद भी परिजनों को अब तक शव नहीं मिल पाया है। बेटे की मौत से परेशान परिवारीजन भारतीय एंव चीनी विदेश मंत्रालय के इस रवैये से काफी दुखी हैं। बहन अदिति ने विदेश मंत्रालय से ट्वीट कर गुहार लगायी है कि उसके भाई के शव को भारत जल्द से जल्द भेजा जाये।
संदिग्ध हालत में मरे अमन शशि आनंद (24) का शव नौ दिन बाद भी भारत नहीं भेजा गया है। पिता दस लाख रूपये की रकम भी जमा कर चुके हैं, इसके बावजूद देरी से परिजन परेशान हैं। मंगलवार को अमन की बहन अदिति ने हांगकांग में भारतीय दूतावास को ट्वीट कर शव भेजने की गुहार लगाई मगर वहां से एक सप्ताह बाद शव भेजने का जवाब आया है।
राजपुर चुंगी (सदर) स्थित छोटा उखर्रा निवासी अमन की एक जुलाई को मकाऊ में मौत हो गयी थी। फोन से सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया, बहन अदिति ने बताया कि शव को भेजने के लिए चीन में भारतीय मूल की समाजसेविका अरूणा झा प्रयासरत हैं। हांगकांग से शव भेजे जाने के लिए दस लाख रूपये की रकम जमा कर दी है, इसके बाद भी शव मकाऊ के अस्पताल में ही रखा हुआ है, जब भी वो दूतावास में बात करते हैं तो हर बार कागजी कार्यवाही पूरी नहीं होने की बात कही जाती है। अदिति ने बताया कि मंगलवार को ट्वीट किया था, भाई के शव को भेजने का आग्रह किया, इस पर जवाब आया कि 17 जुलाई तक शव भेजा जायेगा, इससे परिजन बेहाल हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?