अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं इटावा के सांसद राम शंकर कठेरिया की सुरक्षा में तीन दिन पहले तक तैनात रहे दो सिपाहियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इनररिंग टोल प्लाजा पर छह जुलाई को हुए बवाल मामले में आरोपी बनाया गया। दोनों सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग करते दिखे थे।
इसी मामले में कठेरिया भी नामजद हैं। दोनों सिपाहियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। एफआईआर टोलकर्मी अनुपम ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने मारपीट, बलवा, जान की धमकी देना और लाइसेंसी असलाह का अवैध इस्तेमाल कर फायरिंग करने की धाराएं लगाई थीं।
सांसद कठेरिया को नामजद कराया गया था जबकि समर्थक अज्ञात थे। जांच में सिपाही विपिन कुमार और पिंकू उपाध्याय को भी आरोपी बनाया गया। विपिन अलीगढ़ पुलिस लाइन और पिंकू आगरा पलिस लाइंस में तैनात है।
दोनों को पहले टोल प्लाजा कर्मचारियों के साथ मारपीट व फायरिंग की घटना में एससी आयोग अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया की सुरक्षा में लगे दो सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार, निलंबित
अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं इटावा के सांसद राम शंकर कठेरिया की सुरक्षा में तीन दिन पहले तक तैनात रहे दो सिपाहियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इनररिंग टोल प्लाजा पर छह जुलाई को हुए बवाल मामले में आरोपी बनाया गया। दोनों सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग करते दिखे थे।
इसी मामले में कठेरिया भी नामजद हैं। दोनों सिपाहियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। एफआईआर टोलकर्मी अनुपम ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने मारपीट, बलवा, जान की धमकी देना और लाइसेंसी असलाह का अवैध इस्तेमाल कर फायरिंग करने की धाराएं लगाई थीं।
सांसद कठेरिया को नामजद कराया गया था जबकि समर्थक अज्ञात थे। जांच में सिपाही विपिन कुमार और पिंकू उपाध्याय को भी आरोपी बनाया गया। विपिन अलीगढ़ पुलिस लाइन और पिंकू आगरा पलिस लाइंस में तैनात है।
दोनों को पहले ही निलंबित कर दिया गया था। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि दोनों सिपाहियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से जमानत मिल गई। इस मामले में कठेरिया ने भी जवाबी तहरीर दी थी।
पुलिस ने उसे जांच में शामिल कर लिया है। सिपाहियों की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही कठेरिया समर्थकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।
बता दें कि छह जुलाई को सांसद कठेरिया काफिले के साथ दिल्ली से इटावा जा रहे थे। उनके काफिले में एक बस और पांच कारे थीं। सुबह चार बजे रहनकलां स्थित टोल प्लाजा पर कारें तो निकल गई लेकिन बस को टोलकर्मियों ने रोक लिया था। आरोप है कि इसी पर कठेरिया, उनके समर्थकों ने टोलकर्मियों को पीटा। सुरक्षाकर्मी पिंकू और विपिन ने फायरिंग कर दी।

Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त