राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) अब सोशल मीडिया पर पूरे लाव-लश्कर के साथ तैनात हो गया है। सोशल मीडिया की हर गतिविधि पर नजर रखने और लोगों के बीच पहुंचने के लिए और अपने विचारों से अवगत कराने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित पदाधिकारी ट्विटर पर आ गये हैं। साथ ही आरएसएस का ‘ऋतम ऐप‘ सोशल मीडिया में दुष्प्रचार को रोकने के लिए करगर हथियार साबित हो रहा है। कुछ माह पूर्व ही लांच किये गये ‘ऋतम ऐप‘ लोकप्रिय हो गया है। लाखों की संख्या में इसको डाउनलोड किया गया है, इसके माध्यम से आरएसएस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया में फेक आईडी के माध्यम से आरएसएस के विरूद्ध चलने वाली मुहिम पर सक्रियता के साथ रोक लगायी है। सैंकड़ों की संख्या में संघ के नाम पर चल रही फेक आईडी को ब्लाॅक कराया है।
आरएसएस ने फेक न्यूज, फेक आईडी के जरिए दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, इनसे मुकाबला करने के लिए ऋतम ऐप को उतारा है, यह ऐप दुष्प्रचार का खंडन करते हुए संघ के दृष्टिकोण से सूचनाओं को प्रसारित कर रहा है, जल्द ही बड़े पैमाने पर ऐप को डाउन लोड कराने का अभियान चलाया जायेगा। युवा भारत को ध्यान में रखकर संघ ऋतम ऐप के माध्यम से देशवासियों को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य की सकारात्मक खबरें भी प्रस्तुत कर रहा है, इसमें हिंदी, अंगे्रजी, संस्कृत, बांग्ला, मराठी व गुजराती समेत कुल 12 भाषाओं में राष्ट्रवाद की खबरें उपलब्ध हैं। इस ऐप में पांचजन्य, आॅर्गनाइजर, साप्ताहिक विवेक, न्यू भारती, महा एमटीबी, न्यूज 13, विश्व संवाद केंद्र, तेंलगाना, ओडिया प्रकाशन, हिंदी विवेक, सासधना साप्ताहिक समेत अन्य भाषाओं के प्रकाशन भी जोड़ दिये गये हैं।
हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी ट्विटर पर आ गये हैं। संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक, इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि कोई उनके नाम का फर्जी एकाउंट बनाकर दुरूपयोग न करे। संघ से जुड़े लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर देशभर में सैकड़ों फेक आईडी बंद करायी गयीं, ये आईडी, संघ और उसके वरिष्ठ पदाधिकारियों के नाम पर चलाई जा रही थीं, संघ का अधिकृत वक्तव्य आरएसएस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल या आरएसएस फेसबुक से ही दिया जाता है, यही दोनों अधिकृत हैं।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त