झूठी शान की खातिर एटा जिले में पहले अपनी बेटी के प्रेमी की हत्या कर दी, फिर अपनी बेटी को गोली मार एटा जिले की झाड़ियों में फेंक गये, रात भर लहूलुहान झाड़ियों में पड़ी युवती को सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी जिस पर एटा जिले की मलावन पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे अलीगढ़ गंभीर अवस्था में रेफर किया गया है।
बेटी के प्रेमी की हत्या कर उसका शव अलीगढ़ के भमोला इलाके में रेलवे लाइन पर फेंकने के बाद बेटी को भी हत्या के इरादे से गोली मार दी गयी और उसे मृत समझ एटा के मलावन क्षेत्र के बहादुरपुर के पास झाड़ियों में फेंक गये। सुबह हरकत में आयी एटा पुलिस ने किशोरी को पहले एटा जिला अस्पताल और फिर अलीगढ़ जेएन मेडिकल काॅलेज भेज दिया, इस दौरान उसने मजिस्टेªट को दिये बयान में किशोरी ने आॅनर किलिंग का यह राज उजागर किया है, इसके बाद अलीगढ़ व एटा पुलिस आरोपी मां-बाप व मामा की तलाश में जुटी है।
एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बारथर निवासी निशा (18) पुत्री अफरोज अपने परिजनों के साथ्ज्ञ यहां सिविल लाइंस के जमालपुर हमदर्द नगर में रहती है, यहां युवती का जमालपुर हमदर्द नगर ए निवासी आमिर पुत्र अकील के साथ प्रेम प्रसंग हो गया था, इसकी जानकारी होने पर किशोरी के परिजनों ने 6 जुलाई की रात प्रेमी आमिर की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया था, प्रेमी की हत्या करने के बाद युवती परिजनों के खिलाफ हो गयी, इस पर परिजन अलीगढ़ से उसे बाइक पर एटा चलने की कह कर मलावन थाना क्षेत्र में ले आये, यहां उसे गोली मार दी, इसके बाद उसे मृत समझकर उसके माता पिता और मामा झाड़ियों में फंेक कर चले गये, वह रात भर झाड़ियों में लहूलुहान पड़ी रही, सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मलावन पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया, वहीं किशोरी के बयानों के आधार पर मामले की रिपोर्ट बहादुरपुर निवासी पंकज तिवारी ने युवती के पिता अफरोज, मां नूरजहां एंव मामा इस्तियाक निवासी सरावल सिढ़पुरा कासगंज के खिलाफ दर्ज करायी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?