इंग्लैंड और वेल्स में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड से हाईवोल्टेज मुकाबले में मिली हार के साथ टीम इंडिया का तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना टूट गया और टीम इंडिया का इस विश्व कप से सफर समाप्त हो गया है।वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भले ही टीम इंडिया हार गई और इस हार से सभी निराश हो गए। हालांकि, टीम इंडिया की इस वर्ल्ड कप की परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है। उधर, महेंद्र सिंह धौनी के रिटायरमेंट की भी चर्चा जोरों पर है। लेकिन, कप्तान विराट कोहली और खुद एमएस धौनी ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया है। इस बीच स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी धौनी को लेकर ट्वीट किया है।
लता मंगेशकर ने लिखा है, “नमस्कार एमएस धौनी जी, आजकल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आप के खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए।’ इस तरह लता मंगेशकर ने धौनी से संन्यास नहीं लेने की अपील की है।
वही, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से पूछा गया कि क्या धौनी ने उन्हें भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में कुछ बताया है क्योंकि वेस्टइंडीज दौरे के लिये जल्द ही टीम का ऐलान किया जाएगा। इस बारे में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, ”नहीं। उन्होंने अभी तक हमें कुछ नहीं बताया है।”
बता दें कि एमएस धौनी ने जब क्रीज पर कदम रखा तब स्कोर पांच विकेट पर 71 रन था और उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर एक समय टीम की उम्मीदें जगा दी थी। लेकिन, रवींद्र जडेजा और फिर एमएस धौनी आउट हो गए और मैच टीम इंडिया 18 रन से हार गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?