गाजियाबाद के खोड़ा में बुधवार शाम नशे में धुत युवक ने कहासुनी के बाद अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और मां के ऊपर डालकर जिंदा जला दिया। महिला को जली हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक को पड़ोसियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। नशे में होने की वजह से पुलिस युवक के होश में आने पर पूछताछ करेगी। पुलिस का कहना है कि महिला के ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने की वजह क्या है, इसका पता नहीं चल पाया है।
संगम पार्क में यादव चौक के पास मोहन लाल (34) परिवार के साथ रहता है। परिवार में पत्नी, पांच बच्चे, भाई और मां रहती हैं। मोहन लाल घर के पास ही सैलून चलाता है। मोहन लाल अक्सर शराब पीता है। शराब पीने की लत के चलते उसका आए दिन परिवार वालों से लड़ाई-झगड़ा होता है। आरोप है कि बेवजह वह शराब के नशे में परिवार वालों को गाली देता और झगड़ता है।
बुधवार शाम करीब 7:30 बजे मोहन लाल की अपनी मां भगवान देवी (58) से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह शराब पीकर घर पहुंचा। उसने बाइक से बोतल में पेट्रोल निकाला और मां के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर भगवान देवी को बचाया। इसके साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से लोगों ने झुलसी हालत में भगवान देवी को दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि महिला 50 फीसदी जली हुई है। महिला को देर रात जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?