पुलिस की लापरवाही कार्यप्रणाली का आगरा में एक और उदाहरण देखने को मिला है
जिन बलात्कार के आरोपियों को पुलिस ढूढ़ नहीं पा रही है वह आरोपी खुलेआम गांव में घूमकर रेप पीड़िता पर समझौते का दबाव बना रहे हैं और पंचायत में फैसला करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। आरोपी खुलेआम गांव में आ-जा रहा है लेकिन आगरा के मलपुरा थाने की पुलिस को वह आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा। पंचायत में फैसला करने के दबाव और पुलिस के व्यवहार से रेप पीड़िता काफी आहत है। उसके परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से थाने की पुलिस के बारे में और अभियुक्त की धमकियों के बारे में शिकायत की है। हैरानी की बात है कि रेप के आरोपी जिसके खिलाफ मुकद्मा दर्ज है, वही आरोपी अपनी गिरतारी को लेकर भी आशंकित नहीं है।
मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता पर केस वापसी का दबाव बनाये जाने का मामला सामने आया है, इसके लिए आरोपी पंचायत कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि उसे दबाव बनाने का मौका इसलिए मिल रहा है क्योंकि पुलिस उसे गिरतार नहंी कर रही है, उनके घर पर दबिश तक नहीं दी गयी है।
सोमवार की रात करीब 1ः30 बजे गांव के दो युवक एक युवती के घर घुस गये थे। आरोप है कि युवती को ले जाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, शिकायत करने जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी। घटना की जानकारी होने पर युवती को लेकर उसका पिता थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया।
वहीं, अब आरोपी पंचायत के नाम पर लोगों को एकजुट कर सुलह का दबाव बनाने में जुटा है। गुरूवार को इसकी शिकायत पीड़िता के पिता ने थाने में की। आरोप है कि पुलिस ने उसे फटकार दिया, उसने बताया कि पुलिस का रवैया बहुत ही खराब रहा, वह इससे आहत है, एसएसपी से शिकायत करेगा।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत