आगरा रेंज की साइबर सेल टीम ने ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के विदेशी सरगना को गिरफ्तार किया है। उसने आगरा के एक व्यापारी से करीब 30 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसे गुरुग्राम से पकड़ा है।पकड़े गए सरगना का नाम एंड्रयू डेनियल (31) है, जो नाइजीरिया का रहने वाला है। जांच में पता चला है कि एंड्रयू डेनियल मीडिया का कोर्स करने के लिए स्टूडेंट वीजा पर 2011 में मुंबई आया था। यहां उसका संपर्क जालसाजों से हुआ।
वर्ष 2015 में स्टूडेंट वीजा का अवधि समाप्त होने पर एंड्रयू डेनियल ठिकाने बदल बदलकर रहने लगा। 2018 में उसने आगरा के व्यापारी अवध नारायण त्रिपाठी को घोड़ों की शक्तिवर्द्धक दवा के कारोबार में अधिक मुनाफा होने का लालच देकर फंसाया।
दवा के कारोबार के नाम पर अवध नारायण त्रिपाठी से करीब 30 लाख रुपये की ठगी की गई थी। उन्होंने अक्टूबर में हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आईजी आगरा रेंज ए. सतीश गणेश ने साइबर क्राइम यूनिट को जांच के निर्देश दिए थे।
सोमवार को आगरा पुलिस की टीम ने गुरुग्राम के आरोपी एंड्रयू डेनियल को गिरफ्तार कर लिया। वो यहां अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक मकान में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल व अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सरगना को आगरा लाया जा रहा है। इस गिरोह के तार राजस्थान, मुंबई, दिल्ली एनसीआर में फैले हुए हैं। उससे पूछताछ की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी आगरा का एक और व्यापारी से इसी तरह से ठगी हुई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?