भारतीय जनता पार्टी ने आज अहम फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में नए पार्टी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है तो चंद्रकांत पाटिल को महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।उत्तर प्रदेश में महेंद्रनाथ पांडेय के केंद्र सरकार में जाने की वजह से पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए नए चेहरे की तलाश कर रही थी। स्वतंत्र देव सिंह योगी सरकार में परिवहन मंत्री और मध्य प्रदेश के प्रभारी भी हैं। महाराष्ट्र में अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे रावसाहेब पाटिल ने केंद्र सरकार में मंत्रालय मिलने के चलते इस्तीफा दे दिया था। अब यह जिम्मेदारी चंद्रकांत पाटिल को दी गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय और महाराष्ट्र के पार्टी अध्यक्ष रावसाहेब पाटिल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। भाजपा की ‘एक व्यक्ति एक पद’ नीति के तहत दोनों प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने नहीं रह सकते थे।
पार्टी में स्वतंत्र देव सिंह को बेहद साधारण व्यक्तित्व का धनी माना जाता है। इसके पहले वे यूपी भाजपा में प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष और युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे हैं। वे लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने मध्यप्रदेश में भाजपा की चुनावी कमान संभाली थी और 29 में से 28 सीटें जिताकर शानदार प्रदर्शन किया था। यह जीत इस मायने में भी अर्थपूर्ण है कि कुछ ही महीने पहले मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। मौजूदा नियुक्ति को उनके उसी शानदार परिश्रम का फल बताया जा रहा है।
चंद्रकांत दादा पाटिल भी महाराष्ट्र भाजपा के कद्दावर नेता हैं। वे भी बेहद साधारण परिवार से आते हैं। प्रदेश संगठन में अनेक पदों पर रहने के अलावा वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहे हैं। शुरुआती दौर के बाद वे एबीवीपी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?