राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर बड़े हादसे का इन्तजार कर रहे हैं एनएचएआई के अधिकारी, बारिश न होने के बावजूद भी हाईवे बन गया है तालाब, सीएनजी पंप पर वाहनों की लंबी कतार और हाईवे पर जल जमाव से शहर का बुरा हाल है।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर राज्य एंव केंद्र सरकार के विभागों की लापरवाही एंव अनदेखी के कारण आगरा शहर में बुरा हाल है। बारिश न होने के बावजूद भी सिकंदरा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी भरा हुआ है, दूसरी ओर सीएनजी पंप होने के कारण सीएनजी लेने वालों की लंबी लंबी कतारों ने पूरा हाईवे जाम कर दिया है। सीएनजी स्टेशन पर लगने वाले वाहनों की कतार यातायात को प्रभावित कर रही है। मथुरा हाईवे पर जाने वाले वाहनों को गुरूद्वारा गुरू का ताल के निकट स्थित स्टेशन की कतार और कैलाश मोड के निकट स्टेशन पर लगी वाहनों की कतारों से जूझना होता है। प्रशासन ने इस समस्या से आंखें मूंद ली हैं। वहीं आये दिन रास्ते पर जाम की समस्या को लेकर विवाद होता है और हादसे की आशंका बनी रहती है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने आगरा-फरीदाबाद मार्ग का इतना बुरा हाल कर दिया है न पानी की निकासी की व्यवस्था की है न सर्विस रोड बनवाया है जिसके कारण आगरा के गुरूद्वारा गुरू के ताल के निकट दो दिन से बारिश न होने के बावजूद भी हाईवे गहरे तालाब में तब्दील है जिसके कारण वाहनों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बड़ी गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त न हो जायें, इसलिए धीमे धीमे टैªफिक हाईवे पर पानी भरा होने के कारण निकल पा रहा है जिससे पूरे दिन जाम लगा रहता है और रात में अंधेरे में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गयी है। जिस साइड पानी भरा हुआ है, उसी साइड आगरा में सीएनजी की किल्लत होने के कारण सीएनजी पंप पर वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है, जिससे यातायात आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
गुरूद्वारा गुरू के ताल के निकट सीएनजी स्टेशन पर सीएनजी भरवाने वाले वाहनों की कतार समस्या पुरानी थी, लेकिन हाईवे पर जलभराव ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वाहन पहले थ्री लेन में से एक और डेढ़ घेरते थे, हाईवे पर पानी भरा होने से एक लेन छोड़कर वाहन खड़े होते हैं। ऐसे में हाईवे पर मथुरा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए एक लेन बचती है, कभी-कभी अनियमित वाहन खड़े होने से रास्ता जाम हो जाता है। गुरूद्वारे तक जाम में फंसे वाहनों की कतार लग जाती है, वहीं कैलाश मोड़ के निकट स्थित सीएनजी स्टेशन से भी हाईवे जाम होता है, बसों के साथ आॅटो, कार की कतार हाईवे पर पूरे दिन मुश्किल पैदा करती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?