उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी में बुधवार को 24 कैदियों को लेकर जा रही एक पुलिस वैन में तीन कैदियों ने सिपाहियों से अचानक राइफल छीन ली और दो पुलिसवालों को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों कैदी फरार बताए जा रहे हैं।बुधवार की शाम करीब पौने पांच बजे दो सिपाहियों को गोली से छलनी कर तीन कैदी फरार हो गए। दोनों पुलिस कर्मियों की मौत मौके पर हो गई। दोनों सिपाही बिजनौर के रहने वाले थे। घटना स्थल पहुंचे एसपी सम्भल यमुना प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने घटना स्थल व उसके आसपास के इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। पुलिस फरार कैदियों की तलाश में जुटी है। फरार तीनों कैदी साल 2014 से हत्या के मामले में जेल में बंद थे। 

जानकारी के मुताबिक कैदियों को मुरादाबाद जेल से पेशी के लिए लाया गया था। लौटते समय वैन में पीछे बैठे तीन कैदियों ने साथ बैठे दो सिपाहियों से अचानक राइफल छीन ली और उन्हें गोली मार दी। जानकारी के अनुसार दोनों की मौत हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी मुरादाबाद मौके पर रवाना हो गए हैं।
सिपाहियों को गोली मार कर भागने वाले कैदियों की पहचान कमल बाहदुर पुत्र जंग बहादुर, निवासी ब्रह्मपुरा थाना बहजोई, शकील पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी ब्रह्मपुरा थाना बहजोई, धर्मपाल पुत्र देशराज, निवासी भगतपुर बहजोई के तौर पर हुई है। वहीं मारे गए सिपाही ब्रजपाल और हरेंद्र बहजोई पुलिस लाइन संभल के थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?