अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की मस्जिद के मौलवी पर 9 साल की नाबालिग के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।मामले में पुलिस में महिला थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले मौलाना मोहम्मद अफजाल पर 9 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। बताया जा रहा है मौलाना नाबालिग को घर पर कुरान और उर्दू पढ़ाने जाता था. इस दौरान मौलाना ने मासूम को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई थी तो पीड़ित बच्ची की मां ने तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू की और आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में पुलिस ने बताया कि एएमयू में मोउजिन के पद पर तैनात मौलवी मोहम्मद अफजाल द्वारा 9 साल की नाबालिग के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।बच्ची की मां ने मामले में महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार किया और जेल भेजा। आरोपी मोहम्मद अहमद को पुलिस ने जमालपुर की गली नंबर- 4 से गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से सुल्तानपुर के गांव डेली मुबारकपुर का रहने वाला है। बच्ची की मां के मुताबिक आरोपी एएमयू के अंबेडकर हॉल स्थित मस्जिद में मोज्जिन (अजान लगाने वाला) है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?