मेरठ में बुधवार रात को एक व्यापारी ने थाने के भीतर आत्मदाह की कोशिश की। थाने के गेट पर आग लगाकर व्यापारी रंजीत अपनी बाइक पर बैठा और स्पीड बढ़ाकर बाइक समेत थाने में घुस गया। व्यापारी और बाइक में आग की लपटें देखकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी दौड़े। थाने में अफरातफरी मच गई। कई पुलिसकर्मी तो थाने से भाग गए। वहीं व्यापारी बाइक समेत नीचे गिर गया।
इस दौरान थाने में इंस्पेक्टर व दो दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी मौजूद थे। इंस्पेक्टर ने व्यापारी को अस्पताल भेजकर पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी। थाने में आत्मदाह के प्रयास की जानकारी लगने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई और एसएसपी समेत कई थाने की पुलिस वहां पहुंची। उधर देर रात तक पुलिस मामले में लीपापोती करने में जुटी रही।
व्यापारी रंजीत सिंह इंस्पेक्टर टीपीनगर के मोबाइल पर मैसेज कर रहा था कि सर मेरी कॉल तो रिसीव कर लो। लेकिन उसके बाद भी इंस्पेक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया।
दिन भर थाने के चक्कर काटने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो व्यापारी यह सोचकर रात को थाने पहुंचा कि शायद अब इंस्पेक्टर या विवेचक से मुलाकात या बात हो जाए। लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने थाने में व्यापारी से अभद्रता की। उसके बाद व्यापारी ने इंस्पेक्टर को मैसेज करके चेतावनी दी कि वह पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा लेगा।
मेरठ में स्पोर्ट्स व्यापारी रंजीत सिंह ने खाकी के नाकाम सिस्टम से हताश होकर बुधवार रात आत्मदाह जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। इस सनसनीखेज घटना ने खाकी के उस चेहरे को सामने लाकर रख दिया है, जो थाने में फरियाद लेकर आने वालों को न्याय देने के बजाय उन्हें बेइज्जत करता है।
|
ReplyForward
|


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?