कांग्रेस से नाराज गुजरात के ओबीसी नेता व पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारा लगाते हुए आज को भाजपा का दामन थाम लिया। सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे अल्पेश ने यहां कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद दो माह से खाली है ,वहां सुनने वाला कोई नहीं है।
भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गुजरात यात्रा से एक दिन पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक व ठाकोर सेना के अध्यक्ष अल्पेश ठाकोर व पूर्व विधायक धवल सिंह झाला गुरुवार दोपहर प्रदेश भाजपा कार्यालय श्रीकमलम पहुंचे, जहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी ने उन्हें केसरिया खेस पहनाकर पार्टी में शामिल किया। वाघाणी ने कहा कि भाजपा विचारधारा वाली पार्टी है,उसमें आने वाले भी उसी विचारधारा को अपना लेते हैं।
अल्पेश ने यहां भी कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि तमाम अटकलों का आज अंत आ गया है। कांग्रेस छोड़ने के कारण से सभी वाकिफ हैं। कांग्रेस गरीब व आदिवासी की सेवा करने की अपनी विचारधारा से भटक कर केवल स्वार्थ की राजनीति कर रही है। अल्पेश ने स्पष्ट कहा कि गरीब व सामान्य लोगों की सेवा करने के लिए सत्ता में होना आवश्यक है। उन्होंने कांग्रेस में रहकर भी गरीब व सामान्य लोगों के हित की बात की, लेकिन वहां सुनने वाला कोई नहीं है।
अल्पेश ने कहा देश व प्रदेश की जनता ने जिस नेतृत्व पर भरोसा किया, उन्होंने भी उसी को चुना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह राष्ट्रवाद व देश के विकास की भावना से काम कर रहे हैं, देश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने वाले हैं। कांग्रेस में कोई भविष्य नहीं है।
|
ReplyForward
|


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?