उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती मुसीबत और बढ़ सकती है। शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने मायावती के भाई और भाभी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मायावती के भाई और उनकी पत्नी का बेनामी प्लॉट जब्त किया गया है। इस प्लॉट की कीमत 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सात एकड़ के भूखंड को जब्त करने का अस्थाई आदेश दिल्ली स्थित बेनामी निषेध इकाई (बीपीयू) ने 16 जुलाई को जारी किया था।
इनकम टैक्स विभाग ने यह कार्रवाई नोएडा में की है। कहा जा रहा है कि मायावती के भाई आनंद कुमार और उनकी भाभी विचित्र लता के बेनामी प्लॉट को जब्त किया है। यह कार्रवाई मायावती के लिए परेशानी बन सकती है। मायावती ने हाल ही में अपने भाई आनंद कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था।
मायावती के भाई आनंद कुमार कभी नोएडा प्राधिकरण में मामूली क्लर्क हुआ करते थे। मायावती के सत्ता में आने के बाद आनंद कुमार की संपत्ति अचानक तेजी से बढ़ी। उनके ऊपर फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये लोन लेने का आरोप भी लगा था। कहा जाता है कि उन्होंने पहले एक कंपनी बनाई थी। 2007 में मायावती की सरकार आने के बाद आनंद कुमार ने एक के बाद एक लगातार 49 कंपनियां खोलीं। देखते ही देखते 2014 में वह 1,316 करोड़ की संपत्ति के मालिक बन गए।
आनंद पर रियल एस्टेट में निवेश कर करोड़ों रुपये मुनाफा कमाने का भी आरोप है। इस मामले को लेकर इनकम टैक्स विभाग उनके खिलाफ जांच कर रहा था। इनकम टैक्स के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय के पास भी इस मामले की जांच है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?