कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।कार्यक्रम में येदियुरप्पा ने अकेले ही शपथ ली है. राज्य में येदियुरप्पा नीत भाजपा सरकार ऐसे समय बनी है, जब तीन दिन पहले कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार गिर गई थी ।तत्कालीन मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी द्वारा विधानसभा में पेश विश्वास मत प्रस्ताव 105 के मुकाबले 99 मतों से गिर गया था।
येदियुरप्पा ने अपने नाम की अंग्रेजी स्पैलिंग फिर से बदल कर पहले जैसी ही कर ली है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर अंक ज्योतिष से प्रभावित होकर यह बदलाव किया है. सरकार बनाने का दावा करने के लिए राज्यपाल वजुभाई वाला को शुक्रवार को लिखे उनके पत्र में और बाद में भाजपा नेता को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने के लिए शपथग्रहण समारोह के लिए भेजे गए आधिकारिक आमंत्रण में यह बदलाव सार्वजनिक हुआ।
ऐसी खबरें हैं कि चौथी बार मुख्यमंत्री बने भाजपा के इस दिग्गज नेता ने अंक ज्योतिष के आधार पर यह बदलाव किया है. उन्होंने अपने नाम के अक्षरों में पहली बार बदलाव तब किया था जब उन्हें 2007 में मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था ।उन्होंने इसे बदल कर yediyurappa की बजाए yeddyurappa कर लिया था जिसे इस बार बदल कर उन्होंने फिर पहले जैसा ही कर लिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?