आगरा में चार्जिंग लगे मोबाइल फोन में ईयरफोन लगाकर गाना सुनना दो युवकों पर भारी पड़ गया। चार्जिंग के दौरान करंट आने से मोबाइल फोन फट गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया।
वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि घर के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने से करंट फैला, जिससे यह घटना हुई है। ग्रामीमों ने शव को फतेहाबाद-आगरा रोड पर जाम लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया।
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम छतरियापुरा निवासी नीरज पुत्र राजेंद्र तथा धर्मेंद्र पुत्र राममूर्ति चचेरे भाई है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दोनों एक ही ईयरफोन को अपने-अपने कान में लगाकर गाना सुन रहे थे। मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा हुआ था।
तभी अचानक मोबाइल फोन में करंट फैल गया, जिसके कारण तेज धमाके के साथ फोन फट गया। घटना में नीरज (20 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र घायल हो गया। उसका इलाज फतेहाबाद के अस्पताल में चल रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?