यमुना एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस हादसे के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट 17दिन बाद गुरुवार को दर्ज की है। वो भी तब जब मृतकों के आश्रितों ने अधिकारियों को फोन कर बताया कि रिपोर्ट न होने के कारण उन्हें बीमा राशि नहीं मिल पा रही है। यह रिपोर्ट भी पुलिस ने अपनी ओर से दर्ज नहीं की है बल्कि मौके पर सबसे पहले पहुंचे युवक निहाल सिंह से तहरीर ली है।हादसा आठ जुलाई की सुबह सवा चार बजे हुआ था। लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की बस संख्या यूपी 33 एटी 5877 आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में झरना नाला में गिर गई थी। 29 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 25 गंभीर रूप से घायल हुए थे।
बस ड्राइवर कृपाशंकर चौधरी निवासी गांव गिरधार थाना रूधौली जिला बस्ती की भी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने उस दिन दुर्घटना का केस दर्ज करने के बजाय सिर्फ जीडी में तस्करा लिख दिया था।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने बीमा के लिए क्लेम किया तो बीमा कंपनियों ने बताया कि दुर्घटना की एफआईआर होना जरूरी है। इन लोगों ने पुलिस अधिकारियों को फोन किया। इसके बाद पुलिस ने गांव चौगान की ठार से निहाल सिंह की तहरीर पर गुरुवार घटना के 17दिन बाद केस दर्ज किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?