आगरा में अखिल भारतीय महापौर परिषद का दो दिवसीय सम्मेलन आज से शुरू हो गया है। होटल होली डे इन में आयोजित कार्यक्रम के पहले सत्र का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया। इस सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ ही काउंसिल की कार्यकारिणी का चुनाव भी होना है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान पर बड़ा बयान दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आजम खान को समझना चाहिए कि जो अपराध करेंगे, उन्हें सजा भी मिलेगी।
उपमुख्यमंत्री मौर्य ने शनिवार को यह बयान आगरा में दिया। वो यहां अखिल भारतीय महापौर परिषद के सम्मेलन में शिरकत करने आए थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने विभिन्न शहरों के महापौर को स्वच्छता का मंत्र दिया।
आजम खान पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन पर मुकदमे दर्ज हुए हैं, उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। उन्होंने आगे कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बदले की कार्रवाई का दौर खत्म हो चुका है।
सम्मेलन को संबोधित करते केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत की जिम्मेदारी महापौरों की है। राष्टपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर निगम सफाई में किसी भी तरह की कोई कमी न छोड़े। देश की सरकार आपके साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा कि बदलाव की बुनियाद महापौर नहर क्षेत्रों में रखें क्योंकि बाहर से आने वाले 95 फीसदी लोग नगर क्षेत्रों में आते हैं। लौटते समय एक ऐसी छवि लेकर जाएं, जो सबसे अलग हो।
जिस तरह पीएम मोदी हैं तो मुमकिन है का चुनाव से पहले नारा दिया गया था ठीक इसी तरह महापौरों को नामुकिन को मुमकिन करना है। सभी निगमों को स्वावलंबी बनना है। आप लोगों के अधिकार और कर्तव्य दोनों एक ही रथ के दो पहिया हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?