रविवार को उन्राव रेप पीड़िता के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद सोमवार को आरोपित भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाने में भाजपा विधायक समेत 10 लोगों को नामजद किया गया है।नामजद लोगों में विधायक कुलदीप सिंह, उनके भाई मनोज सिंह, विनोद मिश्रा, हरपाल सिंह, नवीन सिंह, कोमल सिंह, अरुण सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, अवधेश सिंह पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया।
बांगरमऊ से चार बार एमएलए चुने जा चुके सेंगर पर साल 2017 नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। इसके बाद 2018 में उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
आपको बता दें कि रविवार को उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता की कार को रायबरेली में एक ट्रक ने रविवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में पीड़िता व उसका वकील घायल हो गए, जबकि चाची व मौसी की मौत हो गई। पीड़िता व वकील को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
हादसा उस वक्त हुआ जब पीड़िता कार से रायबरेली जिला जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही थी। दुष्कर्म पीड़िता, चाची व उनकी बहन और वकील महेंद्र सिंह के साथ कार से रायबरेली जा रहे थे। गुरुख्शगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली-लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुल्तानपुर खेड़ा गांव के मोड़ के पास दोपहर करीब एक बजे सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?