जयपुर के वैशाली नगर थाने में बलात्कार के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज एक रेप पीड़िता ने खुद को आग के हवाले कर दिया। बाद में उसकी मौत हो गई. रेप पीड़िता का आरोप था कि पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और मामला वापस लेने के लिए दबाव बना रही है।
अपने 13 साल के बेटे के साथ थाने पहुंची महिला पहले तो पुलिस वालों पर करवाई करने के लिए दबाव बनाती रही मगर जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो बेटे को थाने से बाहर भेज कर खुद को आग लगा लिया. एसएमएस अस्पताल प्रशासन के अनुसार, वह 75 फीसदी तक झुलस गई थी. उसको बचाने के चक्कर में थाने के कई सिपाही भी घायल हुए हैं. रिटायर्ड आर्मी जवान की पत्नी का आरोप है कि उसके पति के साथ उसका रिश्तेदार रविंद्र सिंह उसके घर आता जाता था और एक बार अपने साथ ले गया और नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अपने दोस्त के क्वार्टर पर बलात्कार किया।
महिला के पति ने आरोप लगाया है कि थाने की डिप्टी एसपी ने उसे थाने में बुलाकर जबरन मामला वापस लेने के लिए और राजीनामे के लिए दबाव बनाया था. पति का आरोप है कि पत्नी हर तीसरे दिन कार्रवाई के लिए थाने जाती थी मगर थाने में उसे गलत गलत साबित कर और बेइज्जत कर वापस भेज दिया जाता था. पीड़िता के पति ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मोबाइल पर फोन कर धमकाते थे कि उनकी पहुंच ऊंची है, तुम कुछ बिगाड़ नहीं सकते. धमकी की यह सारी रिकॉर्डिंग जांच अधिकारी को दी गई थी मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
रविवार शाम पीड़िता अपने 13 साल के बेटे के साथ थाने पहुंची थी. थाने में जब जांच अधिकारी और एसएचओ नहीं मिले तो उसने पुलिस वालों से कार्रवाई के लिए कहा. पुलिस वालों ने कहा कि थाने में कोई नहीं है, तो वह बाहर निकल कर स्कूटी तक पहुंची और फिर बेटे से बोली कि मैं अंदर से आ रही हूं. पीड़िता अंदर गई और खुद को आग लगा लिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?